कोरोना के दैनिक मामलों में आई भारी गिरावट, जून के बाद सबसे कम केस आए, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के दैनिक मामलों में आई भारी गिरावट, जून के बाद सबसे कम केस आए, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 89,048,345 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,930,265 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 216558 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10111294 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 151327 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,479,179 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 12584 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 167 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 18,385 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.49 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 2.15 फीसदी है। मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 12 जनवरी को 8,97,056 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 18,26,52,887 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

आपको बता दें कि देश में आज से चार दिन बाद कोविड टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। आज कोरोना के दैनिक मामलों में भरी गिरावट आई है। वहीं अब देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

कोरोना को लेकर दुनियाभर में सभी देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। कोविड के सक्रिय केस को लेकर दुनिया में भारत 14वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। जबकि कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नबंर पर है। 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2450

875456

7131

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

17

4884

62

अरुणाचल प्रदेश

63

16658

56

असम

2992

212579

1064

बिहार

4054

250439

1439

चंडीगढ़

259

19756

327

छत्तीसगढ़

8550

278029

3505

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

4

3376

2

दिल्ली

3354

616461

10691

गोवा

799

50343

749

गुजरात 

7695

240517

4347

हरियाणा

2547

259696

2956

हिमाचल प्रदेश 

874

54686

961

जम्मू एंड कश्मीर 

1768

118972

1911

झारखंड

1382

114531

1048

कर्नाटक

9363

906548

12144

केरल

63547

747389

3322

लद्दाख

183

9311

127

मध्य प्रदेश 

7651

237713

3718

महाराष्ट्र 

53463

1867988

50101

मणिपुर

477

27851

365

मेघालय

151

13337

143

मिजोरम

96

4194

9

नागालैंड

108

11795

84

ओडिशा

1943

328271

1892

पुडुचेरी

304

37535

638

पंजाब

2858

160920

5447

राजस्थान

6585

304104

2736

सिक्किम

322

5538

129

तमिलनाडु

6971

807744

12228

तेलांगना

4524

284217

1568

त्रिपुरा

49

32872

388

उत्तराखंड

2753

89446

1578

उत्तर प्रदेश 

10864

574312

8504

वेस्ट बंगाल

7538

543426

9957

भारत में कुल मामले

216558

100111294

151327


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।